असम में बंद होंगे सभी सरकारी मदरसे, राज्य सरकार का फैसला
IndiaTV Hindi Desk Published : Oct 10, 2020 10:19 pm IST, Updated : Oct 10, 2020 10:19 pm IST
असम सरकार राज्य में चलाए जा रहे सभी सरकारी मदरसों को नवंबर महीने से बंद कर देगी।
Image Source : TWITTER/HIMANTA BISWA SARMAAssam Govt madrassas to be closed । असम में बंद होंगे सभी सरकारी मदरसे, राज्य सरकार का फैसला
गुवाहाटी. असम सरकार राज्य में चलाए जा रहे सभी सरकारी मदरसों को नवंबर महीने से बंद कर देगी। राज्य सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम नवंबर से असम में राज्य द्वारा संचालित मदरसों को बंद कर देंगे। सरकार इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करेगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य ने एक 'स्नेहा स्पर्श' योजना शुरू की है जिसके तहत राज्य सरकार 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अंग प्रत्यारोपण की लागत वहन करेगी। उन्होंने कहा कि हमने एक योजना शुरू की है, जिसके तहत जिन 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को liver transplant, kidney transplant या bone marrow transplant की आवश्यकता होती है, इन सभी सेवाओं को सरकार द्वारा नि: शुल्क प्रदान किया जाएगा।
हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए हर महीने की 10 तारीख को एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार इस योजना को निधि देगी जिसे "स्नेहा स्पर्श" नाम दिया गया है।