नई दिल्ली:
नाम : रविंदर
उम्र : 24 साल
अपराध : 30 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और मर्डर की वारदात
जीं हां दिल्ली पुलिस ने जिस सीरियल रेपिस्ट रविंदर को पकड़ा है यह उसी की कहानी है। रविंदर से पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं और उसने पूछताछ में बताया है कि अब तक वह 30 लड़कियों के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे चुका है। रविंदर ने पुलिस पूछताछ में लड़कियों की हत्या करने की बात भी स्वीकार की है।
SIT कर सकती हैं जांच
रविंदर के खुलासे के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान है और पूरे मामले की तह तक जाने के लिए दिल्ली पुलिस 24 साल के सीरियल बलात्कारी के खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए एसआईटी के गठन की संभावना पर भी विचार कर रही है।
दिल्ली, हरियाणा और यूपी की लड़कियों के साथ वारदात
रविंदर ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 30 नाबालिग लड़कियों से बलात्कार किया और उनकी हत्या कर दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविंदर ने अब तक दिल्ली और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार और उनकी हत्या के 32 मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसे पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।
Latest India News