खुलासे से सकते में पुलिस, 13 मामलों में सबूत हाथ लगे
दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान सभी वारदात को विस्तार के साथ बताया है,पुलिस को 13 मामलों में सबूत मिल चुके हैं। अन्य मामलों में भी सबूत जुटाकर पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए जांच की दिशा बदल दी है और अब उसे हर उस स्थान पर ले जाकर पूछताछ हो रही है जहां उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए सबूत का होना बेहद जरूरी है क्योंकि केवल आरोपी के बयान के आधार पर सजा दिलाना पुलिस के लिए संभव नहीं होगा।
बेटे की करतूत, पिता को सहना पड़ रहा है लोगों का विरोध
रविंदर के अपराध की आंच अब उसके परिजनों तक भी पहुंच रही है। उसके पिता सुखवीर नगर में रहते हैं और जब वहां के लोगों को रविंदर की करतूत का पता चला है तो लोगों ने विरोध करते हुए उसके पिता और अन्य परिजनों को वहां से हटाने की मांग की है।
पूछताछ के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींदर ने नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराध करने की बात की है। उसके शिकार की संख्या अब 15 से बढ़कर 32 हो गई है।
Latest India News