सभी स्टेट में ले जाकर पूछताछ कर रहीं है पुलिस
जांच अधिकारियों ने बताया कि उसे दिल्ली और अन्य राज्यों में उन स्थानों पर ले जाया जा रहा है जहां उसने कथित तौर पर 2009 से जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है।
6 साल की लड़की से रेप और हत्या के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले 24 वर्षीय आरोपी को पिछले सप्ताह पुलिस ने बाहरी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में 6 साल की लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
2009 से ही रेप की वारदात अंजाम दे रहा था रविंदर
दिल्ली पुलिस ने जिस सीरियल रेपिस्ट रविंदर को गिरफ्तार किया है उसने यह स्वीकार किया है कि 2009 से ही उसने लड़कियों के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम देने लगा था। उसने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि पिछले 6 सालों में उसने 30 लड़कियों के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आज रविंदर की उम्र 24 साल है इसका मतलब है कि जब वह 18 साल को होने के बाद से ही इस तरह की वारदात को अंजाम देने लगा था। हालांकि पुलिस अधिकारियों को इस मामलें में अभी और खुलासे की उम्मीद है इसलिए दिल्ली पुलिस पूरे मामलें की तह में जाने के लिए एसआईटी के गठन की संभावना पर विचार कर रही है।
Latest India News