20 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिनभर की बड़ी खबरें

राष्ट्रीय खबरें
‘भारतीय इकोनॉमी अंधों में काना राजा’ वाले बयान पर राजन बैकफुट पर
भारतीय विकास दर पर 'अंधों में काना राजा' वाले बयान की आलोचना होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को इससे पीछे हटते हुए कहा कि देश की विकास दर से सरकार की कठिन मेहनत का पता चलता है। आगे पढ़े
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं पर संग्राम, ड्रेस कोड पर क्यों चले थप्पड़?
बॉम्बे हाईकोर्ट ये कह चुका है कि कोई भी कानून महिलाओं को मंदिर में जाने से नहीं रोक सकता इसके बाद भी महिलाओं को मंदिर में जाने से रोका गया। आगे पढ़े
देहरादून: MLA के हमले से घायल घोड़े ‘शक्तिमान’ ने तोड़ा दम
उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत हो गई है। बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान शक्ति मान घायल हो गया था और उसकी टांग टूट गई थी जिसके बाद बुरी तरह से घायल शक्तिमान की टांग काटनी पड़ी थी। आगे पढ़े
केंद्र सरकार से हाईकोर्ट ने कहा, राष्ट्रपति भी गलत हो सकते हैं
उत्तराखंड में लागू राष्ट्रपति शासन पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जजों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर कोई समीक्षा के दायरे में आता है और राष्ट्रपति से भी गलतियां हो सकती हैं। आगे पढ़े
दिल्ली सरकार App आधारित टैक्सियों के खिलाफ नहीं: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार एप आधारित टैक्सी सेवा के खिलाफ नहीं हैं। ऑनलाइन एप आधारित कैब सेवा उबर ने यात्रियों के लिए टैक्सी की कमी के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरें
न्यूयार्क के अहम प्राइमरी चुनाव में ट्रंप, हिलेरी की जीत
मैनहट्टन के अरबपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हाल में कुछ प्राइमरी में हार मिलने के बाद खेल का रुख बदलने वाले न्यूयार्क प्राइमरी चुनाव जीतकर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में क्रमश: रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की अपनी-अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। आगे पढ़े
मसूद अजहर मामले में अपने रुख पर अड़ा चीन
बीते मंगलवार को चीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगवाने का उसका फैसला ‘तथ्यों और संबंधित प्रस्तावों’ के अनुरूप है। चीन की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने चीन के अपने समकक्षों के साथ यह मुद्दा उठाया था। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
मुंबई-अहमदाबाद के बीच समुद्र के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 2018 में शुरू होगा काम
मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए बहुत रोमांचकारी होगा। यह ट्रेन समुद्र के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी। आगे पढ़े
कैब बुक करने के लिए नहीं होगी अब इंटरनेट या GPS की जरूरत, ixigo ने लॉन्च किया 1-टैप बुकिंग फीचर
प्रमुख ट्रैवल सर्च इंजन ixigo ने अपने ixigo कैब एप पर आज एक नया फीचर 1-टैप कैब बुकिंग लॉन्च किया है। यदि किसी यूजर्स के पास इंटरनेट या जीपीएस उपलब्ध नहीं है तब भी यह एप यूजर्स को कैब बुक करने की अनुमति देता है। आगे पढ़े
12,000 लोगों की छंटनी करेगी इंटल, PC की घटती बिक्री का असर
इंटल कॉर्पोरेशन मिड 2017 तक दुनिया भर में अपनी यूनिटों से 12,000 लोगों की छंटनी करेगी। यह संख्या कंपनी के 11 फीसदी वर्कफोर्स के बराबर है। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
यशराज फिल्म्स ने खोला राज, कैसे 'फैन' में शाहरुख दिखे 27 के
शाहरुख खान के अभिनय से सजी पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'फैन' बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आए हैं। आगे पढ़े
"अतुल्य भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया"
अतुल्य भारत अभियान से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को हटाए जाने के बाद खबर आई थी कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को इसका नया चेहरा बनाने के बारे में बात की गई थी। आगे पढ़े
खेल की खबरें
अदालत ने बीसीसीआई को एक मई का आईपीएल मैच पुणे में कराने की अनुमति दी
बंबई उच्च न्यायालय ने आज बीसीसीआई को एक मई को मुंबई इंडियंस तथा राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का मैच पुणे में कराने की अनुमति दे दी जबकि कुछ दिन पहले ही 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल के सभी मैच सूखाग्रस्ट महाराष्ट्र से बाहर कराने का फैसला दिया था ।
शानदार फार्म में चल रहे गुजरात लायंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से
अब तक तीनों मैचों में अपराजेय रही गुजरात लायंस कल आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने विजय अभियान को बरकरार रखना चाहेगी । लायंस ने अभी तक तीनों मैच जीते हैं और कल सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर भी वे इस रिकार्ड को कायम रखना चाहेंगे । शादी के बाद हरफनमौला रविंद्र जडेजा की वापसी से टीम मजबूत हुई है जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेले थे ।