1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं पर संग्राम, ड्रेस कोड पर क्यों चले थप्पड़?

Video: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं पर संग्राम, ड्रेस कोड पर क्यों चले थप्पड़?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 20, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Apr 20, 2016 06:04 pm IST

नासिक: बॉम्बे हाईकोर्ट ये कह चुका है कि कोई भी कानून महिलाओं को मंदिर में जाने से नहीं रोक सकता इसके बाद भी महिलाओं को मंदिर में जाने से रोका गया। नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर

nasik- India TV Hindi
nasik Image Source : INDIA TV

नासिक: बॉम्बे हाईकोर्ट ये कह चुका है कि कोई भी कानून महिलाओं को मंदिर में जाने से नहीं रोक सकता इसके बाद भी महिलाओं को मंदिर में जाने से रोका गया। नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आज सुबह जमकर हंगामा हुआ। स्वराज महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं गर्भ गृह में प्रवेश के लिए मंदिर में पहुंची लेकिन गांववालों ने उनका विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच तमाचे भी चले और आखिरकार महिलाओं को मंदिर से बाहर निकाल दिया गया।

मंदिर में सुनाई दी तमाचे की गूंज

नासिक के त्र्यंमबकेश्वर मंदिर में आज सुबह जमकर तमाचे चले। एक महिला और एक पुरुष ने एक दूसरे को तमाचा मारा। महिला के साथ उसका बच्चा भी था, आसपास के लोगों ने बच्चे से जोर जबरदस्ती की, उसे पीछे खींचा। इस पर महिला को गुस्सा आ गया और उसने थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाकर वो शख्स भी तैश में आ गया, उसने दोगुनी ताकत से महिला को तमाचा मार दिया। इसके बाद लोग बीच बचाव में आ गए। महिला को घेर लिया गया और मंदिर से बाहर कर दिया गया।

गर्भगृह में प्रवेश का किया विरोध

दरअसल त्र्यंमबकेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी है लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद महिला संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। आज सुबह करीब 5 बजे स्वराज महिला संगठन की करीब दस बारह महिलाएं त्रयंमबकेश्वर मंदिर पहुंची। ये महिलाएं मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करना चाहती थी लेकिन गांववालों ने महिलाओं का रास्ता रोक लिया। बड़ी तादाद में मंदिर में गांववाले पहुंच गए जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे। संगठन की महिलाओं और गांववालों के बीच जमकर बहस हुई और महिलाओं को गर्भग्रह में प्रवेश नहीं करने दिया गया। स्वराज महिला संगठन की अध्यक्ष वनिता गुट्टे को भी धक्के मारकर मंदिर से निकाल दिया गया।

आगे की स्लाइड में देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत