1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाजों पर ICC का एक्शन, आक्रामक जश्न मनाना पड़ा भारी

पाकिस्तान के दो तेज गेंदबाजों पर ICC का एक्शन, आक्रामक जश्न मनाना पड़ा भारी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 29, 2026 08:59 pm IST,  Updated : Jul 29, 2026 08:59 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में आक्रामक तरीके से जश्न मनाने पर ICC ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

mohammad abbas and khurram shahzad- India TV Hindi
मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले मैच का नतीजा मेजबान टीम वेस्टइंडीज के पक्ष में गया। इस मैच में करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 2 खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को तगड़ा झटका लगा है।

आक्रामक जश्न मनाना भारी पड़ा

मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को पहले टेस्ट मैच के दौरान आक्रामक जश्न मनाना भारी पड़ गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने पर दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ ICC ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। ICC ने मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। इसके अलावा खुर्रम शहजाद पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया, जबकि मोहम्मद अब्बास को आधिकारिक चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

दोनों खिलाड़ियों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह नियम ऐसे शब्दों, हाव-भाव या इशारों से जुड़ा है, जो बल्लेबाज के आउट होने के बाद उसे अपमानित करें या आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकते हों। मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा प्रस्तावित सजा को दोनों खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया, जिसके चलते औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। पिछले 24 महीनों में यह दोनों खिलाड़ियों का पहला अनुशासनात्मक उल्लंघन है, इसलिए उन्हें केवल एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया।

पाकिस्तान की टीम 4 दिन के भीतर हारी

ICC के नियमों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो ये सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल जाते हैं। इसके बाद संबंधित खिलाड़ी पर मैचों से बैन लगाया जा सकता है। उधर, मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को चार दिन के भीतर ही 90 रन से हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत की। दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 2 अगस्त से 6 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अब इस मुकाबले में वापसी कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने ICC Rankings में मचाया तहलका, लगाई 230 स्थानों की छलांग; पहुंचे इस नंबर पर

वेस्टइंडीज की जीत ने WTC 2025-27 अंकतालिका में पाकिस्तान का किया बुरा हाल, भारतीय टीम इस पोजीशन पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल