1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयार्क के अहम प्राइमरी चुनाव में ट्रंप, हिलेरी की जीत

न्यूयार्क के अहम प्राइमरी चुनाव में ट्रंप, हिलेरी की जीत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2016 09:50 am IST,  Updated : Apr 20, 2016 09:50 am IST

मतदान खत्म होने के बाद मीडिया संस्थानों ने घोषणा की कि ट्रंप (69) और हिलेरी (68) ने न्यूयार्क प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ली है।

hillary clinton and donald trump- India TV Hindi
hillary clinton and donald trump

न्यूयार्क: मैनहट्टन के अरबपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने हाल में कुछ प्राइमरी में हार मिलने के बाद खेल का रुख बदलने वाले न्यूयार्क प्राइमरी चुनाव जीतकर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में क्रमश: रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की अपनी-अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

स्थानीय समयानुसार कल रात नौ बजे मतदान खत्म होने के बाद मीडिया संस्थानों ने घोषणा की कि ट्रंप (69) और हिलेरी (68) ने न्यूयार्क प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर ली है।

ट्रंप को उनके गृह राज्य में मिली इस बड़ी जीत ने उनकी दावेदारी को एक नई लय दे दी हैं और उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक 1,237 डेलीगेटों की संख्या के निकट ला दिया है।

आठ वर्षों तक न्यूयार्क की सीनेटर रहीं हिलेरी 59.3 प्रतिशत मतों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स से काफी आगे है। सैंडर्स को 40.8 प्रतिशत मत मिले है। आधे मतों की गणना के बाद ट्रंप 61.4 प्रतिशत मतों के साथ सीनेटर टेड क्रूज और गवर्नर जॉन कैसिच से काफी आगे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश