1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 29 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें

29 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें

दिनभर की बड़ी खबरें

Image- India TV Hindi
Image

राष्ट्रीय खबरें

आदर्श पर बांबे हाईकोर्ट सख्त, बिल्डिंग गिराने का आदेश
नई दिल्ली: बांबे हाईकोर्ट ने मुंबई के कोलाबा स्थित 31 मंजिला आदर्श इमारत को गिराने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि आदर्श वही बिल्डिंग है जिसमें नाम घसीटे जाने के चलते कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया था। आगे पढ़ें

‘मेरी गिरफ्तारी से नहीं मिलेंगे पैसे, भारत लौटने का इरादा नहीं’
नई दिल्ली: भारतीय बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का लोन डिफॉल्‍ट कर लंदन में रह रहे विजय माल्‍या ने कहा है कि वह बैंकों के साथ सैटलमेंट करना चाहते हैं। माल्या ने यह भी कहा कि वह जबरन निर्वासन पर हैं और उनकी भारत लौटने की कोई योजना नहीं है जहां हालात उनके खिलाफ तेजी से भयानक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। आगे पढ़ें

गुजरात सरकार EBC को देगी 10 फीसदी आरक्षण, पाटीदार समुदाय ने कहा बेतुका
गांधीनगर: पटेल आरक्षण आंदोलन की आग झेल रही गुजरात की भाजपा सरकार ने गुरुवार को अगड़ी जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़ों  (ईबीसी) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। आर्थिक पिछड़ेपन की सीमा छह लाख रुपए वार्षिक पारिवारिक आय से कम तय की गई है। हालांकि हार्दिक पटेल नीत संगठन ने इस घोषणा को खारिज किया। आगे पढ़ें

नीतीश बन सकते हैं 2019 में पीएम पद के उम्मीदवार’
नई दिल्ली: बिहार के विधानसभा चुनावों में अपने रणनीतिक कौशल से प्रधानमंत्री मोदी को भी मात देने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि उन्हें अब अगले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का भी स्वभाविक उम्‍मीदवार माना जाने लगा है। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

‘हम बातचीत चाहते हैं, भारत बस आतंक पर चर्चा चाहता है’
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत ने कहा है कि पाकिस्तान भारत के साथ रिश्तों को सामान्य करना चाहता है लेकिन भारत ने यह ‘संकेत’ दिया है कि उसकी रुचि केवल आतंकवाद के बारे में बात करने की है, जो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रगति के परिप्रेक्ष्य में शुभ संकेत नहीं है। आगे पढ़ें

चीन: बस में लगाई आग, आठ लोगों की मौत
बीजिंग: चीन के शान्शी प्रांत में एक बस का अपहरण करने के बाद उसमें आग लगा दी गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है। शान्शी की राजधानी शिआन शहर में फुझोउ यिनचुआन राजमार्ग पर एक सुरंग के प्रवेश के निकट बीते गुरुवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर यह घटना हुई। आगे पढ़ें

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पापुआ न्यू गिनी पहुंचे
पोर्ट मोर्सबे: द्वीप देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पहुंचे। वर्ष 1975 में इस देश के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित किए जाने के बाद से पहली बार भारत के राष्ट्र प्रमुख इस देश की यात्रा पर आए हैं। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें

EPF पर मिलेगा 8.8 फीसदी ब्याज, FM ने पलटा पुराना फैसला
नई दिल्ली: सरकार ने दो महीने में तीसरी बार अपने किसी फैसले को पलटते हुए शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर वित्त वर्ष 2015-16 के लिए ब्याज दर बढ़ाकर 8.8 प्रतिशत कर दी है। वित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह 8.7 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी थी।श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने ब्याज दर बढ़ोतरी की घोषणा की। आगे पढ़ें

दुनियाभर के बाजारों में पहली बार घटी स्‍मार्टफोन की बिक्री, Q1 में 3 फीसदी कम हुई SALE
नई दिल्‍ली: हमनें अभी-अभी खबर सुनी है कि एप्‍पल को अपने इतिहास में पहली बार बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब एक नई खबर आई है कि अकेले एप्‍पल की बिक्री ही नहीं घटी है, बल्कि साल 2016 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में दुनियाभर में स्‍मार्टफोन की बिक्री घटी है, जिसका असर एप्‍पल पर भी पड़ा है। रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही में स्‍मार्टफोन की ग्‍लोबल बिक्री 3 फीसदी घटी है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

'बॉगी' फिल्म रिव्यू: एक्‍शन और मनोरंजन का धमाल
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने दो साल के बाद फिल्म 'बागी: अ रेबेल फॉर लव' से एक फिर धमाकेदार एंट्री ली है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने वाले दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने सितारें सुधीर बाबू ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। आगे पढ़ें

किरदार की बजाय फिल्मों में ये देखते हैं जिमी शेरगिल
नई दिल्ली: बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता जिमी शेरगिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में जिमी के साथ मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जिमी का कहना है कि अगर उन्हें पटकथाएं पसंद आ जाती हैं तो वह छोटी भूमिकाएं करने से भी नहीं झिझकते हैं। आगे पढ़ें

अनुष्का शर्मा का ये हैरान कर देने वाला लुक आपने पहले नहीं देखा होगा
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' में अपने किरदार को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने अपने हैंडल पर एक फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है| आगे पढ़ें

खेल की खबरें

सायना पहुंचीं बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में
वुहान (चीन): ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए आज यहां 200,000 डालर ईनामी राशि की एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के जरिये एक और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। छब्बीस वर्षीय भारतीय ने महिला एकल क्वार्टरफाइनल के 56 मिनट तक चले लंबी रैलियों के मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों से पार पाते हुए पूर्व विश्व चैम्पियन चीन की शिजियान वांग को 21-16, 21-19 से शिकस्त दी। आगे पढ़ें

बिंद्रा भारतीय दल के सद्भावना दूत बनने पर राजी, IOA को तेंदुलकर, रहमान का इंतज़ार
नयी दिल्ली: सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने को लेकर उपजे विवाद के बाद स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को सलमान के साथ दूत बनाया गया है जबकि चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी इसके लिये संपर्क किया गया है। आगे पढ़ें

इराक ने गेल-डिविलियर्स को पछाड़ा, महज 21 गेंदों में ठोक दिया शतक
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड टूट गया है। बता दे कि यह रिकॉर्ड भी एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने ही तोडा है। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 21 गेंदों में शतक जड़ दिया। 23 साल के इराक थॉमस ने यह उपलब्धि टोबैगो क्रिकेट एसोसिशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में हासिल की है। आगे पढ़ें

Latest India News