1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा का ये हैरान कर देने वाला लुक आपने पहले नहीं देखा होगा

अनुष्का शर्मा का ये हैरान कर देने वाला लुक आपने पहले नहीं देखा होगा

 Published : Apr 29, 2016 07:35 pm IST,  Updated : Apr 29, 2016 07:39 pm IST

अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में अपने किरदार को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

anu- India TV Hindi
anu

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' में अपने किरदार को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने अपने हैंडल पर एक फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसमें वह अपना पहलवानी भरा अंदाज दर्शकों को सामने पेश कर रही हैं। तस्वीर में अनुष्का शर्मा 'अखाड़े' में एक प्रतियोगी के साथ कुश्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। अनुष्का पहली बार आगामी फिल्म 'सुल्तान' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ पर्दे पर अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की कहानी हुई लीक

अनुष्का ने शुक्रवार को यह फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन दिया, "यहां 'सुल्तान' से आर्फा पेश है।" फिल्म में सलमान और अनुष्का दोनों ही पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। खास इस फिल्म के लिए दोनों से कुश्ती के दांव पेंच भी सीखे हैं। सलमान खान की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना काफी वजन भी बढ़ाया है।

anu
anu

इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के मोरना में हो रही है। फिल्म के सेट से आए दिन कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग दिल्ली में भी हुई। इसमें राजधानी स्थित 360 साल पुरानी जामा मस्जिद को भी दिखाया गया है। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्देशित 'सुल्तान' में रणदीप हुड्डा भी प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन