मालाबार एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, मचा हड़कंप
मालाबार एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, मचा हड़कंप
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 17, 2021 09:03 am IST, Updated : Jan 17, 2021 09:11 am IST
गनीमत ये रही कि ये आग ट्रेन के सामान वाले डिब्बे (Luggage Van) में लगी थी। ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की ये घटना तिरुवनंतपुरम के Varkala के नजदीक हुई।
Image Source : ANIMalabar Express Train Luggage van catches fire / मालाबार एक्सप्रेस के डिब्बे में लगी आग, मचा हड़कंप
तिरुवनंतपुरम. आज (रविवार) अचानक केरल के तिरुवनंतपुरम में मालाबार एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लग गई, जिस पर अब काबू पाया जा चुका है। गनीमत ये रही कि ये आग ट्रेन के सामान वाले डिब्बे में लगी थी। ट्रेन के डिब्बे में आग लगने की ये घटना तिरुवनंतपुरम के Varkala के नजदीक हुई। इल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन के डिब्बे में आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि ट्रेन में आग सुबह करीब 7.47 बजे लगी, इस वक्त ट्रेन Edava रेलवे स्टेशन के नजदीक थी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने जैसी ही गाड़ी के डिब्बे से धुआं उठता देखा, उन्होंने चेन खींच दी, जिसके बाद मालाबार एक्सप्रेस रुक गई। घटना के तुरंत बाद फायर डिपार्टमेंट की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और उन्होंने आग पर काबू पाया।