1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीनगर NIT में महाभारत की हकीकत, कैंपस में कोहराम का नया वीडियो

श्रीनगर NIT में महाभारत की हकीकत, कैंपस में कोहराम का नया वीडियो

श्रीनगर: श्रीनगर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कैंपस में हुआ बवाल अब बहुत बड़ा हो गया है। इसकी गूंज देशभर में सुनाई दी है नौबत ये आ गई कि एचआरडी मिनिस्ट्री के सीनियर अफसरों

Image Source : ptinit students

कश्मीर के कॉलेज में महाभारत की हकीकत

इस पूरे बवाल की बुनियाद 6 दिन पहले पड़ चुकी थी। आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन बवाल भारत-वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल मैच के बाद हुआ। वहीं से इस पूरे विवाद की चिनगारी ऐसी सुलगी कि आज केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा। श्रीनगर के एनआईटी कैंपस में हाथों में तिरंगा और होठों पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए छात्र उन लोगों को जवाब देने निकले थे जिन्होंने कैंपस में पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत विरोधी नारे लगाए थे। अनुमान है कि करीब 200 छात्रों की भीड़ ने तिरंगा झंडा लेकर जुलूस निकाला।

ये घटना 1 अप्रैल की हैं लेकिन इस जुलूस की कहानी एक रात पहले शुरू हो गई थी। 31 मार्च की रात भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज से हार गया। उसके बाद कैंपस में कुछ छात्रों ने भारत की हार का जश्न मनाया। ये बात एनआईटी के ज्यादातर छात्रों को बहुत बुरी लगी, इसके जवाब में छात्रों ने अगले दिन तिरंगे झंडे के साथ मार्च किया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए आखिर श्रीनगर के NIT कैंपस में हुआ क्या था?

Latest India News