NIT कैंपस के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा
श्रीनगर के एनआईटी को छावनी में बदल दिया गया है। कैंपस के अंदर 2 कंपनी सीआरपीएफ और 3 कंपनी एसएसबी तैनात की गई हैं जबकि NIT कैंपस के बाहर जम्मू कश्मीर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। कैंपस के मेन गेट पर हर शख्स की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। NIT चूंकि केंद्र सरकार का संस्थान है इसलिए इस बवाल की गूंज दूर तक सुनाई दी है। केंद्र से मानव संसाधन विकास मंत्रालय की दो सदस्यों वाली फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी आज श्रीनगर पहुंची। जम्मू कश्मीर सरकार में बीजेपी के कोटे से उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह का कहना है कि अगर पुलिस की गलती साबित हुई तो सख्ती से निपटेंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर के शिक्षामंत्री का कहना है कि ये सिर्फ कैंपस का एकेडमिक विवाद है।
देखे वीडियो-
Latest India News