1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल भूकंप : काठमांडू में खौफ का मंजर

नेपाल भूकंप : काठमांडू में खौफ का मंजर

श्रीकाठमांडू,  भूकंप प्रभावित काठमांडू में अभी भी हर तरफ खौफ का मंजर पसरा हुआ है। यहां के स्थानीय निवासी, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे छोटे-छोटे समूहों में सड़कों पर इकट्ठा हैं और अभी भी

काठमांडू के थमेल क्षेत्र में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक अपने होटल छोड़कर चले गए। कुछ पर्यटक देश से बाहर जाने के लिए 80,000 से 90,000 नेपाली (880 डॉलर तक) रुपये तक का भुगतान कर रहे थे।

कुछ विदेशी नागरिक जो नेपाल में रह गए हैं, वे होटल लॉबी में सो रहे हैं। शनिवार की आपदा की कटु यादें उन्हें अपने कमरों में जाने से रोक रही हैं।

काठमांडू से निकलना भी आसान नहीं है। काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को शनिवार को सबसे पहले कुछ घंटों के लिए बंद किया गया और रविवार को आए झटकों के बाद इसे दोबारा बंद करना पड़ा।

Latest India News