बड़ी संख्या में विदेशी यात्री उड़ानों के इंतजार में हवाईअड्डे के बाहर बैठे हुए हैं। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
एक भारतीय नागरिक ने हवाईअड्डा परिसर में आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हम उसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
कुछ लोगों ने आईएएनएस को बताया, "हवाईअड्डे पर मौजूद भारतीयों में अधिकतर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बेंगलुरू और कोलकाता से हैं।"
एक महिला ने बताया, "हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं। हम भारतीय वायुसेना के विमानों के इंतजार में हैं।"
भूकंप की वजह से काठमांडू के कई एटीएम नष्ट हो गए हैं।
Latest India News