1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल भूकंप : काठमांडू में खौफ का मंजर

नेपाल भूकंप : काठमांडू में खौफ का मंजर

श्रीकाठमांडू,  भूकंप प्रभावित काठमांडू में अभी भी हर तरफ खौफ का मंजर पसरा हुआ है। यहां के स्थानीय निवासी, विशेष रूप से महिलाएं और बच्चे छोटे-छोटे समूहों में सड़कों पर इकट्ठा हैं और अभी भी

काठमांडू की सड़कों पर सोमवार को नागरिक यातायात नदारद रहा। कुछ ही टैक्सियां दो से तीन किलोमीटर की यात्रा के लिए 4,000 रुपये तक का शुल्क ले रही थीं। कुछ लोग ही इसे वहन कर सकते हैं। यहां पेट्रोल और डीजल की कमी है।

काठमांडू के अधिकतर हिस्से में बिजली नहीं है। ऐसा लग रहा है कि सभी इंटरनेट लाइनें नष्ट हो गई है। 

यहां स्कूल, कॉलेज और अदालतें बंद हैं और सरकारी कार्यालयों में लगभग काम नहीं हो रहा है। स्थानीय नागरिकों के लिए ऐसा कोई स्थान नहीं बचा है, जहां वे जाएं।

कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल लगभग नष्ट हो गए हैं। इस शक्तिशाली भूकंप में 6,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

एक युवा अमेरिकी पर्यटक ने कहा, "यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं दोबारा कभी नहीं देखना चाहूंगा।" 

"जब आप यह देखते हैं कि इमारतें ताश के पत्तों की तरह गिर रही हैं, तो यह आपको अंदर से झकझोर देता है। यह बहुत डरावना है।"

Latest India News