नई दिल्ली: रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक 100 फीसदी सफल रही है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठानेवाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश के प्रति पूरी तरह वफादार नहीं है। ऐसे लोग सेना से शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं।
देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगनेवालों की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन लोगों को सेना के पराक्रम पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। मनोहर पर्रिकर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हताश आतंकवादी देश के अंदर हमला कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस के संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए सरकार से सबूत देने की मांग की थी। इससे पहले केजरीवाल ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत दिखाने की बात कही थी जिसपर काफी हंगामा मचा था।
इन्हें भी पढ़ें:-
Latest India News