1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UriAttack से लेकर Surgical strike तक क्या कुछ हुआ, जानिए यहां

UriAttack से लेकर Surgical strike तक क्या कुछ हुआ, जानिए यहां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2016 11:43 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 11:46 pm IST

18 सितंबर को उरी में सेना के कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों को बेहद नाजुक मोड़ पर ला खड़ा किया।

Indian Army- India TV Hindi
Indian Army Image Source : PTI

​नई दिल्ली: 18 सितंबर को उरी में सेना के कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों को बेहद नाजुक मोड़ पर ला खड़ा किया। कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से लगातार हालता बिगड़ रहे थे। उरी हमले में 18 जवानों की शहादत ने भारत एक कठोर एक्शन लेने के लिए भारत को मजबूर कर दिया जिसके जवाब में भारत को सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देना पड़ा।

#UriAttack: 18 जवान हुए शहीद, 25 जवान घायल, मोदी ने कहा, ‘दोषियों को बख्शेंगे नहीं’

उरी हमले की जांच में एक-एक कर सबूत पाकिस्तान की ओर इशारा करने लगे। हमले की जांच में एनआईए को लगाया गया। शुरुआती जांच में ही आतंकियों के पास से बरामद सामान से इस बात की पुष्टि हो गई कि मारे गए आतंकी सीमापार से बाड़ काटकर अंदर दाखिल हुए थे।

पढ़ें पूरी खबर : उरी अटैक: चारों आतंकी लश्कर के, बाड़ काटकर आर्मी कैंप में हुए थे दाखिल

भारत ने पाक उच्चायुक्त को तलब किया और सबूत दिखाकर उरी अटैक में सीमा पार आतंकियों का हाथ बताते हुए जवाब मांगा।
पढ़ें पूरी खबर: उरी अटैक: पाक उच्चायुक्त तलब, सबूत देकर मांगा जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और बुरहान वानी को युवा नेता बताया।
पढ़ें पूरी खबर:UN में नवाज ने उठाया कश्मीर का मुद्दा, बुरहान वानी को युवा नेता बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोझीकोड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश उरी हमले को भूलनेवाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।
​पढ़ें पूरी खबर: पाक को PM मोदी का करारा जवाब- "UriAttack को देश भूलनेवाला नहीं"

26 सितंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।
पढ़ें पूरी खबर: UN में सुषमा का नवाज को करारा जवाब, 'कश्मीर हमारा है और हमारा रहेगा'

28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। सेना के कमांडो एलओसी क्रॉस करके पाक अधिकृत कश्मीर में करीब तीन किलोमीटर तक अंदर घुसे और आतंकियों के लॉन्चपैड को तबाह कर दिया।
​पढ़ें पूरी खबर: सर्जिकल स्ट्राइक: 7 दिन का प्लान, 2 दिन की रेकी, जवानों ने 35 आतंकियों को मारा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत