1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EXCLUSIVE: 7 दिन पहले बना था प्लान, 2 दिन की रेकी के बाद 150 कमांडोज़ ने 35 आतंकियों को मार गिराया

EXCLUSIVE: 7 दिन पहले बना था प्लान, 2 दिन की रेकी के बाद 150 कमांडोज़ ने 35 आतंकियों को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2016 10:00 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 11:32 pm IST

नई दिल्ली: पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। कल रात हुए इस स्ट्राइक के बारे में पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी। भारतीय सेना के

india tv- India TV Hindi
surgical strike Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। कल रात हुए इस स्ट्राइक के बारे में पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी। भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पीओके में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया और एक ही झटके में 35 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

आतंकी अड्डे पर 360 मिनट के इस  ऑपरेशन की 20 बड़ी बातें-

PM की हरी झंडी के बाद पहले ही हो चुकी थी सारी तैयारियां

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए यानी सर्जिकल स्ट्राइक के लिए आधी रात का वक्त चुना था। प्रधानमंत्री की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद सारी तैयारियां पहले ही हो चुकी थी। रात साढ़े बारह बजे ऑपरेशन का आगाज हो गया।

हर हालात में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने की ताकत रखने वाले आर्मी के स्पेशल फोर्स के 150 पैरा ट्रूपर्स के 6 ग्रुप हथियारों के साथ हेलिकॉप्टर में सवार हो गए और LoC की तरफ निकल पड़े। पैरा ट्रूपर्स के टारगेट पर LoC के पार वाले PoK के वो इलाके थे जहां आतंकियों के लॉंन्चिंग पैड बने थे।

पैरा ट्रूपर्स के कमांडोज़ हेलिकॉप्टर के जरिए LoC को पार कर गए और रस्सी के जरिए एक-एक नीचे उतर गए। PoK में पहुंचने के बाद कमांडो अलग-अलग ग्रुपों में बंट गए क्योंकि हर ग्रुप को अलग-अलग ठिकानों पर हमला करना था।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- LoC से करीब 3 किलोमीटर के अंदर तक गई भारतीय सेना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत