1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EXCLUSIVE: 7 दिन पहले बना था प्लान, 2 दिन की रेकी के बाद 150 कमांडोज़ ने 35 आतंकियों को मार गिराया

EXCLUSIVE: 7 दिन पहले बना था प्लान, 2 दिन की रेकी के बाद 150 कमांडोज़ ने 35 आतंकियों को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2016 10:00 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 11:32 pm IST

नई दिल्ली: पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। कल रात हुए इस स्ट्राइक के बारे में पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी। भारतीय सेना के

surgical strike
surgical strike

सेना के जवानों ने रेंगते हुए किया LoC को पार

इन सभी टारगेट की दूरी LoC से करीब 3 किलोमीटर के अंदर थी। वहां पर भारतीय कमांडोज ने मोर्टार और ग्रेनेड से हमला किया, जबरदस्त गोलीबारी की और कैंप में मौजूद आतंकियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सेना के जवानों ने रेंगते हुए LoC को पार किया। कार्रवाई में करीब 30 से 35 आतंकी मारे गए।

पाकिस्तान में भारतीय कमांडोज ने घुसकर आतंकवादियों को मारा। आतंकी कैंपों पर 90 मिनट तक हमला किया गया। PoK के चारों आतंकी ठिकानों पर एक साथ हमला किया गया। सिक्योरिटी फोर्सेस ने 6 का ग्रुप बनाकर PoK में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। पहले ऑपरेशन की शुरूआत रात 2 बजे जम्मू से भिंबर गली और मेंढर एरिया में की गई। आतंकियों के पहले कैंप को PoK में 500 मीटर के दायरे में खत्म किया गया। आर्मी इनपुट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की मदद से 35 से 40 आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ के लिए तैयार थे। पूरे ऑपरेशन में 35 आतंकियों को मार गिराया गया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगने दी थी...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत