1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EXCLUSIVE: 7 दिन पहले बना था प्लान, 2 दिन की रेकी के बाद 150 कमांडोज़ ने 35 आतंकियों को मार गिराया

EXCLUSIVE: 7 दिन पहले बना था प्लान, 2 दिन की रेकी के बाद 150 कमांडोज़ ने 35 आतंकियों को मार गिराया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2016 10:00 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 11:32 pm IST

नई दिल्ली: पहली बार ऐसा हुआ है कि भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। कल रात हुए इस स्ट्राइक के बारे में पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी। भारतीय सेना के

surgical strike
surgical strike

भारत ने पाकिस्तानी फौज को उलझाकर रखा

हथियारों से लैस पैराट्रूपर्स का हर ग्रुप रात के अंधेरे में पैदल ही दबे पांव आतंकी कैंपों और लॉन्चिंग पैड की तरफ बढ़ने लगा। इस बीच LoC पर इंडियन आर्मी ने कमांडोज़ को कवर फायर दिया पाकिस्तान ने भी गोलीबारी का जवाब देना शुरु किया। इस तरह फायरिंग में पाकिस्तानी फौज को उलझाकर रखा गया ताकि पैरा कमांडोज़ को ऑपरेशन में कोई दिक्कत ना हो। कमांडोज़ सबसे पहले LoC के पास भिंबर गली में बने लॉन्चिंग पैड के करीब पहुंचे और वहां का जायजा लिया फिर ग्रेनेड फेंके और जबरदस्त फायरिंग करके कई आतंकियों को मार गिराया।

LoC से करीब 3 किलोमीटर के अंदर तक गई भारतीय सेना

सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए स्पेशल ऑपरेशन पैरा कमांडोज़ LoC में करीब ढाई से 3 किलोमीटर तक अंदर गए क्योंकि ज्यादातर कैंप और लॉन्चिंग पैड वहीं पर बने हैं। एक तरफ कमांडोंज भिंबर गली में ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे तो दूसरी तरफ बाकी के लॉन्चिंग पैड और टेरर कैंप जो कि केल...लीपा वैली और हॉट स्प्रिंग इलाके में बने थे वहां भी हमला बोला गया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- सेना के जवानों ने रेंगते हुए किया LoC को पार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत