1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्जिकल स्ट्राइक पर नेताओं को पीएम मोदी ने दी ये सलाह

सर्जिकल स्ट्राइक पर नेताओं को पीएम मोदी ने दी ये सलाह

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2016 11:47 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 11:47 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों और भाजपा नेताओं से कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी पीठ न थपथपाएं।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों और भाजपा नेताओं से कहा कि भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी पीठ न थपथपाएं। उन्होंने कहा कि जो सार्वजनिक बयान देने के लिए अधिकृत हैं, सिर्फ वही लोग इस मुद्दे पर बोलें। यह जानकारी जानकार सूत्रों ने दी है। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक लाभ लेने और इसका राजनीतिकरण करने को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। सेना ने यह कार्रवाई 28-29 सितंबर की रात की थी और इस दौरान नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड ध्वस्त कर दिए गए थे।

मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक और सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी की।सीसीएस की बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर, 18 सितंबर के उड़ी हमले के बाद से ही तनाव बना हुआ है। जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी कस्बे में सेना के शिविर पर हुए हमले में 19 सैनिक शहीद हो गए थे। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन, जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत