राज्य की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में शनिवार से रुक-रुककर और जोरदार बारिश का दौर बना हुआ है। इस बारिश के चलते राजधानी भोपाल में जन-जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बारिश के चलते रायसेन-विदिशा मार्ग पर बेतवा नदी उफान पर है और पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन पूरी तरह अवरुद्घ है।
इसी तरह राजगढ़ में बारिश ने पूरे जिले का बुरा हाल कर दिया है। आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय मार्ग पर ब्यावर के करीब बहने वाली दूधी नदी उफान पर है, जिससे आवागमन बाधित है।
अगली स्लाइड में तस्वीरो में देखें स्थिती-
Latest India News