जिलाधिकारी आनंद कुमार शर्मा ने आईएएनएस को रविवार को बताया कि तलेन गांव में उगल नदी और बरसाती नाले का पानी भर गया था। इससे आदिवासी छात्रावास में छात्रों सहित 41 लोग फंस गए थे, जिन्हें शनिवार की देर रात को सुरक्षित निकाल लिया गया।
शर्मा ने बताया कि पानी भर जाने से 40 छात्र और छात्रावास प्रभारी मुसीबत में फंस गए थे, इन सभी को नाव की मदद से देर रात को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है, जिससे विदिशा-अशोकनगर के बीच स्थित पुल के ऊपर से बह रहे पानी के चलते आवागमन पूरी तरह अवरुद्घ हो गया है।
Latest India News