1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डांस बार शुरू होने से फिर लौटेगी मुंबई में नाइट लाइफ की रौनक'

डांस बार शुरू होने से फिर लौटेगी मुंबई में नाइट लाइफ की रौनक'

मुंबई: सपनों के शहर मुंबई में बॉलीवुड की चकाचौंध के साथ-साथ अब डांस बारों में खनखनाहट भी सुनाई देगी। मुंबई की रातें अब फिर से गुलजार होगी। डांस बारों के फिर से खुलने का रास्ता

डांस बार और मुंबई की...- India TV Hindi
डांस बार और मुंबई की नाइट लाइफ, जानिए खास बातें

मुंबई: सपनों के शहर मुंबई में बॉलीवुड की चकाचौंध के साथ-साथ अब डांस बारों में खनखनाहट भी सुनाई देगी। मुंबई की रातें अब फिर से गुलजार होगी। डांस बारों के फिर से खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में महाराष्ट्र में डांस बार पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।  अब राज्‍य सरकार डांस बार खोले जाने पर क्‍या कदम उठाती है यह देखना रोचक होगा। लेकिन इतना तो तय है कि अगर मुंबई में फिर से डांस बार शुरु होते हैं तो मुंबई की नाइट लाइफ की रौनक कुछ अलग होगी। 10 सालों से बॉम्बे पुलिस एक्ट की बदौलत मुंबई में डांस बारों पर पाबंदी लगी हुई थी। आइए जानते है क्या है मुंबई की नाइट लाइफ और उससे जुड़ी कुछ खास बातें...

आखिर मुंबई की नाइट लाइफ के मायने क्या है?

मुंबई की नाइट लाइफ यानी रात की जिंदगी अब वापस आ रही है। नाइट लाइफ में पब, रेस्त्रां, होटल और डांस बार आते है। डांस बार का मतलब होता है ऐसा हॉल जहां तेज आवाज में बॉलीवुड गानों पर कुछ लड़कियां डांस करती हैं। ग्राहक उन लड़कियों पर नोट उड़ाते है और उनके साथ डांस करने से भी नहीं चूकते। इसके साथ ही कुछ डांसर्स ग्राहकों के गिलास में बीयर और शराब डालती रहती हैं। यानी शराब और शबाब का संगम होते हैं ये डांस बार।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा डांस बार पर लगाए गए प्रतिबंध पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने डांस बारों को हरी झंडी इस शर्त के साथ दिखाई है कि डांस अश्लील और फूहड़ नहीं होने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के डांस बार पर रोक लगाने वाले 2014 के फैसले को रोक दिया है।

अगले पेज पर पढ़िए क्यों लगा था डांस बार पर बैन

Latest India News