1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डांस बार शुरू होने से फिर लौटेगी मुंबई में नाइट लाइफ की रौनक'

डांस बार शुरू होने से फिर लौटेगी मुंबई में नाइट लाइफ की रौनक'

मुंबई: सपनों के शहर मुंबई में बॉलीवुड की चकाचौंध के साथ-साथ अब डांस बारों में खनखनाहट भी सुनाई देगी। मुंबई की रातें अब फिर से गुलजार होगी। डांस बारों के फिर से खुलने का रास्ता

डांस बार का बॉलीवुड कनेक्शन

डांस बार की चकाचौंध की जिंदगी पर डायरेक्टर मधुर भंडारकर एक फिल्म ‘चांदनी बार’ बना चुके है। साल 2011 में आई इस फिल्म में तब्बू लीड रोल में थी। इसके अलावा इंगलिश बाबू देसी मैम, चमेली, तलाश और दिल आशना है जैसी फिल्में भी बन चुकी है।

शगुफ्ता रफीक ने भी मुंबई और दुबई के डांस बारों से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस अनवरी बेगम की बेटी है। इस समय वह महेश भट्ट की विशेष फिल्म्स की प्रमुख स्क्रिप्ट राइटर हैं।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने SC के फैसले का किया स्वागत

डांस बारों पर लगी पाबंदी को हटाने के फैसले का बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने स्वागत किया है। डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है। मैं कोर्ट को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।’ फिल्मकार इम्तियाज अली ने भी इस फैसले को सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि डांस बार विवादास्पद हैं, लेकिन यह ठीक है कि किसी की आजीविका पर लगी रोक अब हटने वाली है और मैं इसे लेकर खुश हूं।” इसके अलावा पूनम पांडे ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जीतने वाली बार गर्ल्स को बधाई दी है।

Latest India News