A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक: इस शख्श ने 15 बच्चियों से किया दुष्कर्म, 14 को मार भी डाला

शर्मनाक: इस शख्श ने 15 बच्चियों से किया दुष्कर्म, 14 को मार भी डाला

नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसे सीरियल किलर और रेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कई साल से अपनी हैवानियत का खेल, खेल रहा था। अब तक 15 बच्चियों को अपना शिकार बना

पढ़िए सीरियल रेपिस्ट...- India TV Hindi
पढ़िए सीरियल रेपिस्ट का कबूलनामा

नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसे सीरियल किलर और रेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो कई साल से अपनी हैवानियत का खेल, खेल रहा था। अब तक 15 बच्चियों को अपना शिकार बना चुका। ये सीरियल रेपिस्ट काफी मशक्कत के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ये सीरियल रेपिस्ट दिल्ली एनसीआर में 5-6 साल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता था। उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला ये सीरियल किलर दिल्ली के कराला में उत्सव विहार में रहता था।

जानकारी के मुताबिक ये सीरियल किलर साल 2009 से ही इस तरह की घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। पूछताछ में इसने पुलिस के सामने कबूल किया कि अब तक वो 15 लडकियों को अपना शिकार बना चुका है। इनमें 14 लड़कियों का रेप के बाद वो मर्डर भी कर चुका है।

अगली स्लाइड में पढ़े एक सीरियल रेपिस्ट का कबूलनामा-

Latest India News