विक्रमजीत सिंह, डीसीपी, आउटर डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली ने कहा कि, "सभी केसे सेक्सुअल असॉल्ट और मर्डर के हैं...इसमें 6 क्राइम दिल्ली के हैं और बाकी वेस्टर्न यूपी के हैं। इसने हमें खुद 15 मामले बताए हैं जिसमें इसने छोटे बच्चों को टारगेट किया है और उसमें बच्चों को असॉल्ट करके मर्डर भी कर देता था ये।"
बेगमपुर के इसी इलाके में जैन कॉलोनी में इस परिवार की 6 साल की बच्ची 14 जुलाई को गायब हो गई थी। पुलिस को काफी तलाश के बाद एक तीन मंजिला मकान में लड़की का शव मिला। जांच के दौरान मिले एक बैग के सहारे आरोपी तक पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची का यौन शोषण करने के बाद उसकी हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल ये सीरियल किलर और रेपिस्ट दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ये जानने में जुटी है कि आखिर इस सीरियल किलर ने किन-किन जगहों पर ऐसी वारदात को अंजाम दिया है।
Latest India News