दिल्ली में टमाटर की कीमत 70-80 रुपये प्रति किलो हुई
दिल्ली में टमाटर की कीमत 70-80 रुपये प्रति किलो हुई
IANS
Published : Jun 30, 2017 08:17 am IST, Updated : Jun 30, 2017 08:17 am IST
टमाटर का थोक बिक्री मूल्य गुरुवार को कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) गाजीपुर मंडी में 30 से 40 रुपये प्रति किलो रहा।
Delhi-Tomatoes
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)में गुरुवार को टमाटर की कीमत बढ़कर 70 से 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। ऐसा उत्तर प्रदेश व हरियाणा में बारिश की वजह से टमाटर की फसल नष्ट होने व आपूर्ति में भारी कमी की वजह से हुआ है। टमाटर के दाम के अगले एक महीने तक इसी स्तर पर बने रहने या ऊपर जाने की भी उम्मीद है, जब तक कि दक्षिण के राज्यों से नई आपूर्ति नहीं शुरू हो जाए। ये भी पढ़ें:कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...
टमाटर का थोक बिक्री मूल्य गुरुवार को कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) गाजीपुर मंडी में 30 से 40 रुपये प्रति किलो रहा।
गाजीपुर एपीएमसी बाजार के सचिव उदय वीर सिंह ने आईएएनएस से कहा, "टमाटर जून के पहले सप्ताह में एपीएमसी बाजार में सिर्फ 8-10 रुपये प्रति किलो बेचे गए, जो बीते सप्ताह बढ़कर 14-18 रुपये हो गया। लेकिन हरियाणा व उत्तर प्रदेश से आपूर्ति में कमी के कारण दाम हफ्ते भर में 30-40 रुपये हो गया।"