1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये हैं आज की पांच बड़ी खबरें

ये हैं आज की पांच बड़ी खबरें

नई दिल्ली: बुधवार का दिन आपके लिए कई मायने में खास हो सकता है। खबर इंडियाटीवी आपके लिए पांच बड़ी खबरें लेकर आया है जो जानना बेहद जरुरी है। मसलन सरकार की ओर से नए

ये हैं आज की पांच बड़ी...- India TV Hindi
ये हैं आज की पांच बड़ी खबरें

नई दिल्ली: बुधवार का दिन आपके लिए कई मायने में खास हो सकता है। खबर इंडियाटीवी आपके लिए पांच बड़ी खबरें लेकर आया है जो जानना बेहद जरुरी है। मसलन सरकार की ओर से नए इंकम टैक्स रिटर्न फॉर्म सरल को नोटिफाई कर दिया गया है। रिटर्न भरने की अंतिमा तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई है। इसी तरह खेल प्रेमियो के लिए भी आज का दिन ब़ड़ा है। आज भारत अपने तीसरे और अंतिम वन डे में बांग्लादेश के सामने साथ बचाने उतरेगा। जानिए खबरें विस्तार से...

बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी टीम इंडिया

बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने के बाद मुश्किलों में घिरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में जीत के साथ प्रतिष्ठा बचाने के अलावा मेजबान को क्लीनस्वीप करने से रोकने के इरादे से उतरेगी।

पूरी खबर पड़ने के लिए यहां क्लिक करें

बढ़ सकती है पुराने नोट बदलने की मियाद!

सरकार ने 2005 से पहले छपे नोटों को चलने से हटाने के लिए समय सीमा 30 जून तय की थी इसके अलावा गैस सब्सिडी लेने के लिए बैंक अकाउंट को गैस एजेंसी से लिंक करने के लिए भी तय सीमा 30 जून आखिरी तारीख थी। इससे लोगों को परेशानी बढ सकती थी इसे ध्यान में रखते हुए सरकार यह अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है।

पूरी खबर पड़ने के लिए यहां क्लिक करें

31 अगस्त तक भरें ITR नया सरलीकृत ITR फार्म नोटिफाई

आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के नए फार्म अधिसूचित कर दिए हैं। इनमें तीन पन्ने का एक सरलीकृत फार्म भी शामिल है। आयकरदाता निर्धारण वर्ष 2015-16 की अपनी रिटर्न दाखिल करने के लिए इन फार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूरी खबर पड़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेबी ने स्टार्ट-अप के लिए सूचीबद्धता, धन जुटाने के नियमों में दी ढील
 
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने नई शुरू हो रही (स्टार्टअप) कंपनियों के लिए सूचीबद्धता व बाजार से धन जुटाने के नियमों में आज ढील दी ताकि वे भारत में सूचीबद्ध हो सकें। सेबी के इस कदम का ई-कामर्स कंपनियों तथा अन्य नए दौर के उद्यमों ने स्वागत किया है।

पूरी खबर पड़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में 15000 डॉक्टरों की दो दिनों से जारी हड़ताल खत्म

दिल्ली में दो दिन से चल रही रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल देर रात ख़त्म हो गयी। जिसके बाद अस्पतालों में कामकाज शुरू हो गया। सोमवार को अपनी 19 मांगो को लेकर दिल्ली के करीब 20 हज़ार रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पे चले गये थे, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। कल देर रात सरकार ने इनकी मांगो को मान लिया।

पूरी खबर पड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Latest India News