नई दिल्ली: बैंकाक से इस्तांबुल जा रहा तुर्की एयरलाइन का वह विमान 13 घंटे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़े रहने के बाद अपने गंतव्य के लिए आज तड़के रवाना हो गया जिसे कल बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति में यहां उतारा गया था।
हवाई यातायात नियंत्रक के सूत्रों ने बताया कि विमान ने तड़के तीन बज कर 16 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी।
कुल 157 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान कल दोपहर एक बज कर 34 मिनट पर दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा था।
Latest India News