विमान को इसलिए आपात स्थिति में उतारना पड़ा क्योंकि इसके चालक को विमान के वॉशरूम के शीशे पर लिपस्टिक से लिखे एक संदेश में बताया गया था कि विमान में बम रखा है।
नागरिक उड्डयन सचिव आर एन चौबे ने कहा, जब विमान नागपुर के समीप भारतीय हवाई क्षेत्र में था तब चालक दल के एक सदस्य का ध्यान एक टिप्पणी पर गया जिसमें लिखा था कि CGR कार्गो में बम है। उस सदस्य ने पायलट को सूचित किया और पायलट ने नागपुर हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया जिसने दिल्ली में विमान उतारने की सलाह दी।
Latest India News