1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तुर्की का विमान एक दिन बाद IGI से इस्तांबुल रवाना

तुर्की का विमान एक दिन बाद IGI से इस्तांबुल रवाना

नई दिल्ली: बैंकाक से इस्तांबुल जा रहा तुर्की एयरलाइन का वह विमान 13 घंटे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़े रहने के बाद अपने गंतव्य के लिए आज तड़के रवाना हो गया जिसे कल

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद विमान को अलग थलग ले जाया गया जिसके बाद सभी 144 यात्रियों और चालक दल के 13 सदस्यों को विमान के बाहर उतारा गया। विमान से यात्रियों का सामान भी निकाला गया और गहन जांच की गई। 

कई एजेंसियों की बम खतरा आकलन समिति ने बताया कि विशिष्ट खतरा होने की वजह से ऐसी स्थिति के लिए अपनाई जाने वाली पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया, जिसमें यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से पूछताछ करना शामिल था। 

Latest India News