IAS की ट्रेनिंग ले रहे 33 अधिकारी कोरोना संक्रमित, अकादमी दो दिन के लिए बंद
IAS की ट्रेनिंग ले रहे 33 अधिकारी कोरोना संक्रमित, अकादमी दो दिन के लिए बंद
IndiaTV Hindi Desk
Published : Nov 21, 2020 10:54 am IST, Updated : Nov 21, 2020 10:54 am IST
LBSNA के डॉयरेक्टर संजीव चोपड़ा ने बताया कि LBSNA में संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। हॉस्टल, मेस, एडमिनिस्ट्रेशन कार्यालय और पुस्कालय सेनिटाइज किए जा रहे हैं।
Image Source : TWITTER/ANIIAS की ट्रेनिंग ले रहे 33 अधिकारी कोरोना संक्रमित, अकादमी दो दिन के लिए बंद
मसूरी. उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में IAS की ट्रेनिंग ले रहे 33 अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने इस संस्थान को दो दिन के लिए सील कर दिया है। संस्थान के डॉयरेक्टर संजीव चोपड़ा ने बताया कि LBSNA में संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। हॉस्टल, मेस, एडमिनिस्ट्रेशन कार्यालय और पुस्कालय सेनिटाइज किए जा रहे हैं।