(फोटो साभार: news 18.com)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी के रुप में जाना जाने वाला कानुपर अचानक चर्चा में आ गया। चर्चा में इसलिए क्योंकि कानपुर नगर में रहने वाली एक ऐसी महिला के बारे में पता चला है जो बिल गेट्स से भी अमीर है! बात चौकाने वाले जरूर है, लेकिन शहर का एक बैंक तो कुछ ऐसा की कहता है, जिसने उसे दुनिया की सबसे अमीर महिला के रुतबे से नवाजा है!
दरअसल माजरा यह है कि शहर के एक बैंक में इस महिला ने खाता खुलवाया था। महिला के खाते में महज 2000 रुपए ही जमा थे~, लेकिन जब उसने अपनी पासबुक देखी तो वो हैरान रह गई उसमें करीब 95,711 अरब रुपए बतौर बैंक बैलेंस दर्ज थे। यह रकम बिल-गेट्स दंपत्ति की कुल संपत्ति यानी कि 5,554 अरब रुपए से एक या दो नहीं बल्कि 20 गुना ज्यादा है। इस हिसाब से बिल गेट्स भी इस महिला के सामने गरीब हैं।
मामला कानपुर के विकासनगर इलाके का है जहां एक किराए के मकान में रहने वाली उर्मिला यादव ने एसबीआई की एक स्थानीय ब्रांच में अपना खाता खुलवाया था। इस खाते में केवाईसी की औपचारिकता अधूरी थी। उसने 23 जून 2015 को 1000 रुपए से बचत खाता खुलवाया था। 30 जून को उसने एक बार फिर से अपने खाते में 1000 रुपए जमा करवा दिए। खाते की राशि के लिए जब उसके पति ने पासबुक को अपडेट करवाया तो उसके होश उड़ गए। उसे जानकर हैरानी हुई कि उसकी पत्नी के खाते में 95,711 अरब रुपए जमा है। जब उसने बैंक से पड़ताल की तो बैंक ने इसके लिए सर्वर से जुड़ी तकनीकी खराबी का हवाला दे दिया। खैर जो भी हो बैंक की मेहरबानी से यह महिला कम से कम कुछ देर के लिए बिल गेट्स से अमीर हो ही गई।
यह भी पढ़ें-
विश्व के सबसे अमीर दंपती हैं बिल और मेलिंडा गेट्स
VIDEO: अलीगढ़ की दबंग महिला दारोगा ने महिलाओं को पीटा
Latest India News