1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. विश्व के सबसे अमीर दंपती हैं बिल और मेलिंडा गेट्स

विश्व के सबसे अमीर दंपती हैं बिल और मेलिंडा गेट्स

 Written By: PTI
 Published : Jul 23, 2015 01:10 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 11:57 am IST

न्यू यॉर्क: विश्व के सबसे अमीर दंपती हैं बिल और मेलिंडा गेट्स जिनके पास कुल 85.7 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने साल 1994 में माइक्रोसॉफ्ट की

विश्व के सबसे अमीर...- India TV Hindi
विश्व के सबसे अमीर दंपती हैं बिल और मेलिंडा गेट्स

न्यू यॉर्क: विश्व के सबसे अमीर दंपती हैं बिल और मेलिंडा गेट्स जिनके पास कुल 85.7 अरब डॉलर की अकूत संपत्ति है। बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। उन्होंने साल 1994 में माइक्रोसॉफ्ट की कर्मचारी मेलिंडा गेट्स से शादी की थी। साल 2000 में उन्होंने कृषि विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मुद्दों पर काम करने के लिए बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की थी।

वेल्थ-एक्स, विश्व की संपत्ति आकलन करने वाली कंपनी के अनुसार, '2010 में ये दंपती अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट के साथ 'गिविंग प्लेज' अभियान से जुड़े। इस अभियान का उद्देश्य विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों को अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा परोपकार के लिए देने के लिए प्रेरित करना था।'

बहरहाल, स्पेन के खुदरा क्षेत्र की हस्ती अमान्सियो ऑर्टेगा गाओना और उनकी दूसरी पत्नी फ्लोरा पेरेज 70.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऑर्टेगा ने साल 2001 में फ्लोरा के साथ शादी की थी और वह फिलहाल अमान्सियो ऑर्टेगा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष हैं। वेल्थ एक्स की सूची में जगह बनाने वाले सबसे युवा दंपती फेसबुक के सह-संस्थापक 31 वर्षीय मार्क जकरबर्ग और उनकी 30 वर्षीय पत्नी प्रिसीलिया चान भी हैं। यह दंपती इस सूची में नौवें स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया, 'उनके पास संयुक्त संपत्ति 38.5 अरब डॉलर यानी करीब 24,47,44,30,75,000 रुपये है। दोनों 2004 में हार्वर्ड में मिले थे और उन्होंने 2012 में सादे समारोह में शादी की थी।' इस सूची में स्थान बनाने वाले अन्य दंपतियों में वॉरन बफेट और ऐस्ट्रिड मेंस्क भी हैं, जो 65 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उनके बाद डेविड और जोलिया कोच 47.5 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर जबकि चार्ल्स एवं एलिजाबेथ कोच 47.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूचि में पांचवें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।