नई दिल्ली: अलीगढ़ में आज एक महिला दारोगा ने तीन महिलाओं की पिटाई कर दी। SSP दफ्तर में काउंसिलिग चल रही थी। इस दौरान महिला दारोगा ने महिलाओं पर काम काज में बाधा डालने का आरोप लगाया और महिलाओं की पिटाई शुरु कर दी। महिलायें दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर SSP दफ्तर आई थीं।
दहेज के मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बात चल रही थी। उसी दौरान पुलिस की दरोगा पूनम यादव काउंसिलिगं कर रही थीं। इस दौरान लड़की की मां से दरोगा की नोंक झोंक हो गई और पिटाई शुरु कर दी। इस दौरान SSP भी दफ्तर के अंदर बैठे हुए थे लेकिन वो भी बाहर नहीं आये।