A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने ली पद की शपथ, जानें किस राज्य से कितने सांसद हैं

राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने ली पद की शपथ, जानें किस राज्य से कितने सांसद हैं

राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन की मौजूदगी में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली। महाराष्ट्र से बीजेपी की नेता माया चिंतामण ने सबसे पहले शपथ ली।

व्हीलचेयर पर शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे शरद पवार - India TV Hindi
Image Source : PTI व्हीलचेयर पर शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे शरद पवार

राज्यसभा में सोमवार को 19 नए सदस्यों ने पद की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन की मौजूदगी में नए सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान राज्यसभा कक्ष में उप सभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू मौजूद थे। सदन में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहे।

कहां से कितने सांसद?

महाराष्ट्र: 5 सदस्य

तमिलनाडु: 6 सदस्य

पश्चिम बंगाल: 5 सदस्य

ओडिशा: 3 सदस्य

व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार

महाराष्ट्र से बीजेपी की नेता माया चिंतामण ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे। राज्यसभा में महाराष्ट्र के अन्य सदस्यों में शपथ लेने वालों में रामराव सखाराम वाडकुटे (बीजेपी), ज्योति नागनाथ वाघमारे (शिवसेना) और रामदास अठावले (आरपीआई-ए) थे। 

ओडिशा से राज्यसभा सदस्य के तौर पर मनमोहन सामल (बीजेपी), सनरुप्त मिश्रा (बीजू जनता दल) और दिलीप कुमार राय (निर्दलीय) ने शपथ ली, जबकि तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉन्स्टैंटाइन रविंद्रन (द्रमुक), क्रिस्टोफर मणिकम (कांग्रेस), एल. के. सुधीश (डीएमडीके), एम. थंबीदुरई (अन्नाद्रमुक), तिरुचि शिवा (द्रमुक) और अंबुमणि रामदास (पीएमके) ने शपथ ली। 

पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रिया बराल (तृणमूल कांग्रेस), बिस्वजीत सिन्हा (बीजेपी), मेनका गुरुस्वामी (तृणमूल कांग्रेस), राजीव कुमार (तृणमूल कांग्रेस) और रुक्मिणी मलिक (तृणमूल कांग्रेस) ने शपथ ली। अधिकतर सदस्यों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली। अध्यक्ष राधाकृष्णन ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें-

तमिलनाडु में कांटे की टक्कर में फंसता दिख रहा है बहुमत का आंकड़ा, क्या कहता है MATRIZE का OPINION POLL?

दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़ अंदर घुसी कार, स्पीकर की गाड़ी के पास रखा फूलों का गुलदस्ता

Latest India News