1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़ अंदर घुसी कार, स्पीकर की गाड़ी के पास रखा फूलों का गुलदस्ता

दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़ अंदर घुसी कार, स्पीकर की गाड़ी के पास रखा फूलों का गुलदस्ता

 Reported By: Anamika Gaur,  Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 06, 2026 03:16 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 04:33 pm IST

दिल्ली विधानसभा की सूरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बैरियर तोड़कर एक गाड़ी विधानसभा के अंदर घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी और भागने में कामयाब भी रही।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक- India TV Hindi
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक Image Source : PTI/REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। बैरियर तोड़कर गाड़ी विधानसभा में घुस गई। गेट नंबर 2 से गाड़ी अंदर घुसी। अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भागने में कामयाब भी रही। बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।

विधानसभा ऑफिस ने बताया कि दोपहर में 2.0 बजे VIP गेट की तरफ से एक गाड़ी बैरियर तोड़कर अंदर घुसी और विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे। इसके बाद गाड़ी वापस उसी गेट से रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली थी, जो गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुस गई। इस दौरान लोहे का गेट तोड़ दिया।

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला

इससे पहले संसद की सूरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। 13 दिसंबर, 2023 का मामला है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। यह घटना ठीक उसी दिन हुई थी, जब देश 2001 के संसद हमले की बरसी मना रहा था। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक- सागर शर्मा और मनोरंजन डी, अचानक सदन के भीतर कूद गए और सांसदों की बेंचों पर भागने लगे। उन्होंने अपने जूतों में छिपाकर रखे कलर स्मोक कैनिस्टर निकाल लिए, जिससे सदन में पीला धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। 

सदन के भीतर मौजूद सांसदों ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया। ठीक उसी समय संसद परिसर के बाहर नीलम और अमोल शिंदे नामक दो अन्य प्रदर्शनकारियों ने भी रंगीन धुआं छोड़ा और नारेबाजी की। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड ललित झा को माना गया, जिसने घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। जांच में सामने आया कि आरोपी बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

ये भी पढ़ें-

सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग

"बीजेपी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ा", BJP स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।