1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में कांटे की टक्कर में फंसता दिख रहा है बहुमत का आंकड़ा, क्या कहता है MATRIZE का OPINION POLL?

तमिलनाडु में कांटे की टक्कर में फंसता दिख रहा है बहुमत का आंकड़ा, क्या कहता है MATRIZE का OPINION POLL?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 06, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 07:05 pm IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल सामने आया है। MATRIZE के ओपिनियन पोल में DMK गठबंधन और NDA के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल- India TV Hindi
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस बीच, तमिलनाडु का ओपिनियन पोल सामने आया है। MATRIZE के ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन और पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले NDA (AIADMK+BJP) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

कौन कहां खड़ा है?

कुल 234 सीटों वाले सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 है। MATRIZE ओपिनियन पोल के अनुसार, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है, लेकिन पलानीस्वामी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

तमिलनाडु का ओपिनियन पोल- 234 सीट

MATRIZE की ओर से जारी किए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, DMK+ गठबंधन को 102 से 115 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से थोड़ा पीछे नजर आ रहा है। वहीं, NDA गठबंधन के लिए स्थिति काफी सकारात्मक दिख रही है, जिसे 107 से 120 सीटें मिल सकती हैं।

इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK कर सकती है। पोल के अनुसार, विजय की पार्टी को 05 से 12 सीटें मिल सकती है, जो त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में उन्हें राज्य का 'किंगमेकर' बना सकती है। इसके अलावा, 01 से 06 सीटें अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में जा सकती है।

DMK+

102-115

NDA

107-120

TVK

05-12

अन्य (सिल्हॉट)

01-06

40% वोट शेयर के साथ NDA सबसे आगे

इस सर्वे में NDA (AIADMK+BJP) गठबंधन 40% वोट शेयर के साथ सबसे मजबूत स्थिति में दिख रहा है। वहीं, सीएम स्टालिन के नेतृत्व वाला DMK+ गठबंधन 38% वोट शेयर के साथ कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। इसके अलावा, अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK अपने पहले ही चुनाव में 16% वोट शेयर हासिल करती दिख रही है। 

DMK+

38%

NDA

 40%

TVK

16%

अन्य (सिल्हॉट)

 06%

कावेरी डेल्टा- 47 सीट

DMK+ 

21-24

NDA 

22-25

TVK 

01-03

अन्य (सिल्हॉट)

 00-01

वेस्ट एंड सेंट्रल- 56 सीट

DMK+

22-25

NDA

31-34

TVK 

00-03

अन्य (सिल्हॉट)

01-02

नॉर्थ तमिलनाडु- 43 सीट 

DMK+ 

20-23

NDA

22-25

TVK 

00-02

अन्य (सिल्हॉट)

00-01

चेन्नई- 37 सीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत