1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां देखें MATRIZE का ओपिनियन पोल

पश्चिम बंगाल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां देखें MATRIZE का ओपिनियन पोल

 Published : Apr 06, 2026 06:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 11:18 pm IST

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में वोटिंग से पहले MATRIZE ने ओपिनियन पोल जारी किया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं इस पोल के आंकड़ें।

west bengal assembly election opinion poll- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल चुनाव का ओपिनियन पोल। Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत 294 सीटों के लिए वोटिंग दो चरण में आयोजित कराई जाएगी। राज्य में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को सामने आएंगे। ऐसे में पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें हासिल हो सकती हैं? इसे जानने के लिए MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं ओपिनियन पोल के आंकड़ें...

किन दलों के बीच है मुकाबला?

आपको बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच होने जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस, लेफ्ट और AIMIM समेत कुछ अन्य दल भी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 सीटों का है।

TMC-BJP में कांटे की टक्कर- ओपिनियन पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर हो सकती है। TMC को चुनाव में 140-160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, भाजपा को चुनाव में 130-150 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अन्य दलों के खाते में 8 से 16 सीटें जा सकती हैं। चुनाव में TMC को 43%, भाजपा को 41% और अन्य को 16% वोट मिलने की संभावना है। 

पार्टी सीटें वोट प्रतिशत
TMC 140-160 43%
BJP 130-150 41%
अन्य 08-16
16%

क्षेत्रवार ओपिनियन पोल

नॉर्थ बंगाल - 54 सीट 

  • TMC- 17-20 सीटें
  • BJP- 30-33 सीटें
  • अन्य- 02-05 सीटें

बर्धमान-बीरभूम - 57 सीट 

  • TMC- 37-40 सीटें
  • BJP-17-20 सीटें
  • अन्य- 1-3 सीटें

साउथ बंगाल- 183 सीट 

  • TMC-95- 100 सीटें
  • BJP-75- 80 सीटें
  • अन्य- 04-08 सीटें

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।