अप्रैल महीना शुरू हो गया है और चुनावी मौहाल पूरी तरह से बन गया है। अप्रैल में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। आपको बता दें कि बंगाल, तमिलनाडु और केरल के साथ ही साथ असम में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां एक ही चरण में चुनाव होगा और वो 9 अप्रैल को होगा। इसके बाद 4 मई को नतीजें भी सामने आ जाएंगे। मगर उससे पहले आज MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस पोल के मुताबिक असम में इस बार कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। क्या भाजपा वहां फिर से सत्ता पर काबिज होगी या फिर इस बार कांग्रेस बाजी मारेगी। आइए आपको बताते हैं कि पोल क्या बता रहे हैं।
ओपिनियन पोल क्या बता रहे हैं?
असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और सभी पर एक साथ वोटिंग होने वाली है और नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। उससे पहले MATRIZE का ओपनियन पोल सामने आ गया है। आपको बता दें कि इस पोल के मुताबिक इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 92 से 102 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें कि असम में NDA में BJP, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) शामिल हैं। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की बात करें तो पोल के मुताबिक उन्हें इस बार सिर्फ 22-32 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि कांग्रेस ने असम जातीय परिषद (AJP), रायजोर दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI-M), ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के साथ गठबंधन किया है, और इस गुट को 'असम सोनमिलितो मोर्चा' (ASM) कहा जाता है। मैट्रिज़ के ओपिनियन पोल डेटा के अनुसार, अन्य दल भी लगभग चार से सात सीटें जीत सकते हैं।
किस क्षेत्र में किसे कितनी सीटें?
अगर क्षेत्र के मुताबिक बात करें तो आपको पहले बराक वैली के बारे में बता देते हैं। यहां पर कुल 13 सीटें हैं और पोल के मुताबिक BJP+ को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं और वहीं Congress+ को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इसी क्षेत्र में Others को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। अगला क्षेत्र नॉर्थ एंड सेंट्रल असम है जहां पर 38 सीटें हैं। यहां पर BJP+ को 27 से 29 सीटें मिल सकती हैं और Congress+ को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।
वहीं Lower Assam में कुल 33 सीटें हैं और पोल के मुताबिक यहां BJP+ को 22-24 सीटें मिल सकती हैं और Congress+ को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं। वहीं Upper Assam की बात करें तो यहां 27 सीटें हैं और इसमें BJP+ को 21-23 सीटें और Congress+ को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। अगर बोडोलैंड की बात करें तो यहां पर 15 सीटें हैं और पोल के मुताबिक यहां BJP+ को 10-12 सीटें और Congress+ को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़ें-