1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान में किस देश के कितने यात्री थे सवार? सामने आया पूरा डेटा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: विमान में किस देश के कितने यात्री थे सवार? सामने आया पूरा डेटा

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुए। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के ठीक बाद क्रैश हो गया।

ahmedabad plane crash air india- India TV Hindi
Image Source : PTI एयर इंडिया का यात्री विमान हुआ क्रैश।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान- AI171 क्रैश हो गया है। ये विमान गुरुवार को 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया का ये विमान क्रैश हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल से भयानक मंजर सामने आए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि क्रैश होने वाले एयर इंडिया के इस विमान में किस देश के कितने नागरिक सवार थे।

किस देश के कितने नागरिक थे सवार?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 जो कि एक बोइंग 787-8 विमान है, उसने अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरी और थोड़ी ही देर बाद क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।

ब्रिटेन के PM ने किया ट्वीट

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने X पर लिखा- "भारत के अहमदाबाद में लंदन जा रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के दृश्य बहुत ही भयावह हैं। जैसे-जैसे स्थिति साफ हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है। इस बेहद दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

कनाडा के पीएम क्या बोले?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इस हादसे पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- "अहमदाबाद में लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस विमान में 242 यात्री सवार थे - जिनमें एक कनाडाई भी शामिल है। मेरी संवेदनाएं विमान में सवार सभी लोगों के प्रियजनों के साथ हैं। कनाडा के परिवहन अधिकारी अपने समकक्षों के साथ निकट संपर्क में हैं और मैं इस त्रासदी पर प्रतिक्रिया के बारे में नियमित अपडेट प्राप्त कर रहा हूं।"

ये भी पढ़ें- 

Latest India News