1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रात के अंधेरे में KSR स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, धू-धूकर जलती रही; VIDEO आया सामने

रात के अंधेरे में KSR स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी बनी आग का गोला, धू-धूकर जलती रही; VIDEO आया सामने

बेंगलुरु के KSR रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में अचानक आग लग गई। रेलवे के एक कर्मचारी ने खड़ी बोगी से धुआं निकलते देखा।

ट्रेन की बोगी में लगी आग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्रेन की बोगी में लगी आग

क्रांतिवीर संगोली रायण्णा (KSR) बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रविवार देर रात खड़ी एक ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बोगी खाली थी, जिससे किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे के एक सतर्क कर्मचारी ने खड़ी बोगी से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर और इमरजेंसी सर्विस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे इसे आस-पास की पटरियों और दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें बिजली की खराबी की संभावना भी शामिल है।

गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के नीचे बस में भीषण आग

एक अन्य खबर में, मुंबई के गोरेगांव में शुक्रवार शाम वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मेट्रो स्टेशन के नीचे एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। तकनीकी खराबी के बाद ड्राइवर के बस से उतरते ही धमाके के साथ आग फैल गई और देखते ही देखते बस से घना धुआं निकलने लगा, जो ऊपर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गया। धुआं भरने के कारण स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को नीचे जाने के लिए कहा गया और मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस व मेट्रो अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। आग के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं। स्टेशन से धुआं पूरी तरह निकलने तक वहां मेट्रो ट्रेनों को नहीं रोका गया।

बस में लगी भीषण आग, 25 यात्री थे सवार

वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार रात ग्वालियर से भोपाल जा रही वीडियो कोच बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चेतक पुरी इलाके में विवेकानंद तिराहे के पास हुए हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। आग तेजी से फैलने पर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि उनका सामान जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़ें-

अमृतसर एयरपोर्ट पर मंडराते दिखे कई ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट; 7 फ्लाइट्स डायवर्ट

पड़ोस के परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश, आग की चपेट में आकर खुद महिला की हुई मौत

Latest India News