A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: महिला ने ऑटो ड्राइवर पर बजा दी चप्पल, फिर पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफी, वजह चौंका देगी

VIDEO: महिला ने ऑटो ड्राइवर पर बजा दी चप्पल, फिर पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफी, वजह चौंका देगी

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर का कन्नड़ भाषा में बात करना विवाद की वजह बन गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक हिंदी भाषी महिला ऑटो चालक को चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रही है।

bengaluru auto driver- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महिला और उसके पति ने ऑटो ड्राइवर से माफी मांगी।

कन्नड़ भाषा को लेकर हो रहे विवाद की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिंगर सोनू निगम और एयर फोर्स के एक अधिकारी के साथ भाषा विवाद की घटना के बाद अब एक और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेंलगुरु में बाइक पर सवार एक महिला ने छोटे से विवाद के दौरान ऑटो-रिक्शा चालक को अपनी चप्पल से मार दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई।

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक हिंदी भाषी महिला ऑटो चालक को चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रही है। बाद में वही महिला अपने पति के साथ ऑटो चालक और उसके परिवार के लोगों के पैरों में गिरकर माफी मांगती हुई नजर आ रही है। दोनों तरफ से इस घटना को लेकर पुलिस में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।

क्या है पूरा मामला?

घटना बेंगलुरु के बेलन्दूर इलाके की बताई जा रही है, जहां एक महिला, ऑटो चालक से बहस करती हुई दिखाई दे रही है। महिला ने आरोप लगाया कि रॉन्ग साइड से आकर ऑटो चालक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। वह प्रेग्नेंट है ऐसे में उसे बहुत परेशानी हो सकती थी। लेकिन ऑटो चालक ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि दूसरी ओर से अचानक महिला की बाइक उसके ऑटो के सामने आ गई। किसी तरह वह उससे टकराते हुए बचा और जब उसने कन्नड़ भाषा में महिला के पति से देखकर गाड़ी चलाने को कहा तो महिला भड़क गई और उसके साथ गाली गलौच करने लगी। जब ऑटो चालक ने वीडियो बनाया तो महिला ने उसे अपनी चप्पल से मारना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो-

ऑटो ड्राइवर से माफी मांगने वाले कपल ने क्या कहा?

ऑटो चालक ने इस बात की शिकायत यूनियन से की जिसके बाद यूनियन के लोग समझाइश के लिए आगे आये। महिला और उसके पति से सबके सामने ये कहलवाया कि 'वे कन्नड़ भाषा का, कर्नाटका के ऑटो-कैब ड्राइवर्स का और कर्नाटका के लोगों का सम्मान करते हैं। आगे से वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे।' यूनियन के लोगों ने महिला और उसके पति से ऑटो चालक के पैर में गिरकर माफी मंगवाई।

ऑटो ड्राइवर से माफी मांगने वाले दंपति ने कहा, "हम सभी कन्नड़ लोगों से हमें माफ करने की गुजारिश करते हैं। हम ऑटो ड्राइवर्स का सम्मान करते हैं। हम बेंगलुरु से प्यार करते हैं। हमें यहां का वातावरण बहुत पसंद है।"  

यह भी पढ़ें-

"यह भारत है, कन्नड़ नहीं बोलूंगी", SBI मैनेजर और कस्टमर के बीच छिड़ी बहस पर क्यों मचा बवाल? देखें VIDEO

कन्नड़ भाषा पर दिए बयान के बाद मचा बवाल, कमल हासन का माफी मांगने से फिर इनकार, बोले- पहले भी मिली है धमकी

Latest India News