1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: कनाडा की महिला ने मसाज के दौरान छेड़छाड़ का लगाया आरोप, होटल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

बेंगलुरु: कनाडा की महिला ने मसाज के दौरान छेड़छाड़ का लगाया आरोप, होटल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

बेंगलुरु में एक कनाडाई महिला ने मसाज के दौरान छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने होटल प्रबंधन पर पैसे वापस करके मामला खत्म करने की बात कहने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मसाज के दौरान छेड़छाड़ का आरोप।- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE मसाज के दौरान छेड़छाड़ का आरोप।

बेंगलुरु: एक कनाडाई महिला ने शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में मसाज के दौरान एक थेरेपिस्ट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने इस मामले को लेकर विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक महिला ने एक होटल में मसाज के लिए थेरेपिस्ट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने उसे मसाज के लिए दिए गए 10 हजार रुपये में से 7 हजार रुपये लौटाकर मामला समाप्त करने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के द्वारा किए गए दावों में स्पष्टता का अभाव है। फिलहाल इससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

महिला ने होटल प्रबंधन पर लगाए आरोप

कनाडाई महिला के बयान के मुताबिक, थेरेपिस्ट ने न सिर्फ उन्हें परेशान किया बल्कि अर्धनग्न अवस्था में दरवाजा भी खोला। उन्होंने दावा किया कि होटल प्रबंधन को मामले की सूचना देने के बावजूद उनकी चिंताओं को खारिज कर दिया गया। महिला ने आगे आरोप लगाया कि मसाज के लिए उसने जो ₹10,000 चुकाए थे, उनमें से होटल ने ₹7,000 वापस कर दिए और उसे इस मुद्दे को आगे न बढ़ाने की सलाह दी। होटल के जवाब से असंतुष्ट होकर उसने पुलिस से संपर्क किया और मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।  

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि शिकायत में आरोपों में स्पष्टता का अभाव है। उन्होंने बताया कि महिला ने कथित तौर पर मुआवजे के रूप में बड़ी रकम की मांग की, जिसे होटल ने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला बेंगलुरु में एक संगीत समारोह में प्रस्तुति देने वाली थी, उसने कार्यक्रम रद्द कर दिया और घटना के बाद शहर छोड़ दिया। अधिकारियों ने पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच चल रही है और इससे जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 

Chocolate Day पर पिता ने बच्चे को दी चॉकलेट, पैकेट के अंदर निकला अंडे सहित जिंदा कीड़ा

Latest India News