1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला पुलिसकर्मी ने अपराधी को दिया झांसा, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर के मिलने बुलाया, और फिर...

महिला पुलिसकर्मी ने अपराधी को दिया झांसा, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर के मिलने बुलाया, और फिर...

दिल्ली में महिला पुलिस ने गोलीबारी मामले में फरार अपराधी को महिला पुलिसकर्मी ने मिलने के बहाने बुलाकर पकड़ा है। ये घटना चर्चा का विषय बन गई है।

delhi women police social media accused arrest- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। आपने आज तक सोशल मीडिया के जरिए झांसा देकर अपराध की घटनाओं के बारे में सुना होगा। हालांकि, दिल्ली में पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए सोशल मीडिया पर झांसा देने की तरकीब निकाली और कामयाबी हासिल की है। अपराधी को पकड़ने के लिए महिला पुलिस ने उससे पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। फिर कुछ समय बाद अपराधी को मिलने के लिए बुलाया और उसे दबोच लिया गया है।

किस मामले में हुई गिरफ्तारी?

दरअसल, पुलिस ने इस पूरे मामले के बारे में बुधवार को जानकारी दी है। उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में गोलीबारी के एक मामले में फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला पुलिस अधिकारी ने सोशल मीडिया की मदद से अपराधी से दोस्ती की और फिर उससे मिलने का बहाना बनाकर उसे धर दबोचा।बीते दो अप्रैल को प्रदीप नाम के शख्स पर गोली चलाने और उसकी बहन पर बंदूक की बट से वार करने का मामला सामने आया था। पकड़ा गया अपराधी राहुल मातड हिंसा में शामिल समूह का हिस्सा था। घटना के बाद वह फरार हो गया और फिर पुलिस द्वारा उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने जानकारी दी है कि जब आरोपी राहुल छिपा हुआ था, तब एक महिला पुलिस अधिकारी ने उसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उसके साथ बातचीत शुरू की। करीब एक महीने से ज्यादा समय तक संपर्क में रहने के बाद, पुलिस अधिकारी ने अपराधी को मिलने के लिए बुलाया। जब अपराधी महिला पुलिसकर्मी से मिलने के लिये पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि  वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र रहने वाला राहुल एक कुख्यात अपराधी है। उस पर पहले 2019 में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने कर दी ऐसी लापरवाही, महिला के पेट में फैला गंभीर संक्रमण, हो गई मौत

सौरमंडल में आए दो मेहमान! एक साथ दिखे दो धूमकेतु, कैसे देख पाएंगे आप? जानें

 

Latest India News