1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने कर दी ऐसी लापरवाही, महिला के पेट में फैला गंभीर संक्रमण, हो गई मौत

डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने कर दी ऐसी लापरवाही, महिला के पेट में फैला गंभीर संक्रमण, हो गई मौत

 Published : Oct 22, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 05:10 pm IST

देहरादून में डॉक्टरों पर प्रसव के दौरान महिला के पेट में पट्टी छोड़ने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद अधिकारियों ने एक समिति का गठन किया है और जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

Uttarakhand dehradun pregnant women death- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान डॉक्टरों के ऊपर कथित लापरवाही से महिला के पेट में पट्टी छोड़ने का आरोप लगा है। पेट में पट्टी छूटने के कारण महिला के पेट में गंभीर संक्रमण फैल गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के सामने आने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच का आदेश जारी किया गया है। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में विस्तार से।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस मामले में पीड़ित महिला के पति ने शिकायत दी है। दी गई जानकारी के मुताबिक, 26 साल क ज्योति पाल नामक महिला ने इस साल जनवरी महीने में देहरादून में एक प्राइवेट अस्पताल में सीजेरियन आपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया था। आरोप लगा है कि  डॉक्टरों ने इस दौरान उसके पेट में पट्टी छोड़ दी और ऊपर से टांके लगा दिए।

कैसे हुआ खुलासा?

डिलीवरी के कुछ ही दिनों बाद महिला के पेट में काफी दर्द होने लगा। ऐसे में महिला को उसी हॉस्पिटल में वापस ले जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टरों की ओर से कोई कारण नहीं बताया गया। हाल ही में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद महिला को एक अन्य हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां पता लगा कि उसके पेट में पट्टी है और पेट में गंभीर संक्रमण फैल गया है। इसके बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

डॉक्टरों की कथित लापरवाही से पेट में पट्टी छूटने से हुए संक्रमण से महिला की मौत के मामले में अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति मामले की जांच कर जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- मथुरा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, इन रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही हुई ठप

दिवाली समारोह के दौरान केरल के मंदिर में बवाल, नशे में धुत युवकों ने पुलिस अधिकारियों पर किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत