1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिवाली समारोह के दौरान केरल के मंदिर में बवाल, नशे में धुत युवकों ने पुलिस अधिकारियों पर किया हमला

दिवाली समारोह के दौरान केरल के मंदिर में बवाल, नशे में धुत युवकों ने पुलिस अधिकारियों पर किया हमला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 21, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 01:43 pm IST

दिवाली की रात जब दो पुलिस अधिकारियों ने नशे में धुत कुछ युवकों को मंदिर में उत्पात मचाने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों की पिटाई कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

अलप्पुझा (केरल): दिवाली समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यहां एक मंदिर में तैनात दो पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। आरोपी के खिलाफ लोक सेवकों को उनके कर्तव्य पालन से रोकने के लिए हिंसा का प्रयोग करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

क्या है मामला?

यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई जब दो पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर नशे में धुत कुछ युवकों को मंदिर में उत्पात मचाने से रोकने की कोशिश की। कुठियाथोडे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवकों ने पुलिस अधिकारियों की पिटाई कर दी। बाद में और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि हमले में पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं और अब वे ठीक हैं। 

दिवाली पूजन कर घर लौटा व्यापारी, पीछे से दुकान जलकर हुई राख

वहीं, राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दिवाली की रात एक भयावह हादसा हुआ। जिले के नवलगढ़ के घूम चक्कर क्षेत्र में दीपावली की रात एक डिपार्टमेंटल स्टोर में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 20 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, झाझड़ निवासी व्यापारी रामनिवास सैनी दीपावली पूजन के बाद रात करीब 7:20 बजे अपना अनुष्का डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कर घर लौट गए थे। कुछ देर बाद ही दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख तुरंत दुकान का ताला तोड़कर अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और बड़ी समझदारी दिखाते हुए आग को पास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया।

यह भी पढ़ें-

दिवाली पर कर्मचारियों को दिया कम बोनस तो टोल से मुफ्त में निकाल दिए हजारों वाहन, कंपनी को लाखों का नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत