1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सौरमंडल में आए दो मेहमान! एक साथ दिखे दो धूमकेतु, कैसे देख पाएंगे आप? जानें

सौरमंडल में आए दो मेहमान! एक साथ दिखे दो धूमकेतु, कैसे देख पाएंगे आप? जानें

 Published : Oct 22, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 01:16 pm IST

धूमकेतु SWAN करीब 20 हजार साल के बाद सौर मंडल में वापस लौटा है जबकि धूमकेतु Lemmon को 3175 में देखा जा सकेगा। हजारों वर्षों के बाद सौरमंडल में दाखिल होनेवाले इन धूमकेतुओं को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

comet- India TV Hindi
धूमकेतु Image Source : AP

नई दिल्ली: दिवाली के प्रकाश उत्सव पर भारत के आसमान में भी दुर्लभ नजारे देखने को मिल रहे है। देश के आसमान पर दो धूमकेतु का आगमन हो हआ है। इन धूमकेतुओं के नाम C/2025 A6 (Lemmon) and Comet C/2025 R2 (SWAN) हैं। इन दोनों को अंधेरी जगहों से दूरबीन के माध्यम से स्पषट रूप से देखा जा सकता है। इस हफ़्ते किसी भी रात दोनों धूमकेतुओं को देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग डेढ़ घंटे बाद का होगा।

20 हजार साल के बाद सौर मंडल में वापसी

धूमकेतु SWAN करीब 20 हजार साल के बाद सौर मंडल में वापस लौटा है जबकि धूमकेतु Lemmon को 3175 में देखा जा सकेगा। हजारों वर्षों के बाद सौरमंडल में दाखिल होनेवाले इन धूमकेतुओं को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। सबसे बड़ी बात ये है कि एक साथ दो बड़े धूमकेतु का देखना अपने आप में दुर्लभ है। दोनों धूमकेतु हाल ही में धरती के करीब से गुजरे हैं।

धूमकेतु SWAN सोमवार को और धूमकेतु Lemmon मंगलवार को धरती के नजदीक से गुजरा है। SWAN और Lemmon में Lemmon ज्यादा चमकीला है। हालांकि खुली आंखों से देख पाना बहुत आसान नहीं है। इसकी मौजूदा चमक मैग्नीट्यूड 4.5 है, जो तकनीकी रूप से इसे देखने लायक बनाती है। -1 से 10 के पैमाने पर, 6.5 से कम मैग्नीट्यूड वाली कोई भी खगोलीय वस्तु आंखों से देखी जा सकती है।

सूर्यास्त के डेढ़ घंटे बाद दिखेगा

इन धूमकेतुओं को दूरबीन या टेलीस्कोप के माध्यम से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इन्हें देखने का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के लगभग डेढ़ घंटे बाद का होगा। यानी शाम करीब 7 बजे के आसपास इन्हें देखा जा सकता है। Lemmon उत्तर-पश्चिम आसमान में Boots नक्षत्र में दिखाई देता है जो सप्तऋषि के पास है। यह करीब 7.45 बजे अस्त हो जाता है। 

धूमकेतु Lemmon और SWAN हाल में खोजे गए धूमकेतु हैं।  Lemmon की खोज 3 जनवरी 2025 को माउंट लेमन सर्वे के हिस्से के रूप में हुई थी। वहीं SWAN की खोज यूक्रेन के खगोलशास्त्री व्लादिमीर बेजुग्ली ने की थी। ये दोनों धूमकेतु सौर मंडल के बाहर से आए हुए हैं। इसलिए इनकी काफी चर्चा हो रही है। पिछले एक साल में ये आसमान में नजर आनेवाले पहले धूमकेतु हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत